August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

चैतमा मंडल में “संकल्प से सिद्धि” विषय पर कार्यशाला सम्पन्न, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा, 12 जून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा मंडल चैतमा के तत्वावधान में “संकल्प से सिद्धि” विषयक मंडल कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक विस्तार और कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष श्री बृजेश यादव द्वारा स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने भाजपा की स्थापना की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के साथ-साथ छत्रपति शिवाजी महाराज के हिन्दू साम्राज्य की प्रेरणादायक गाथा को भी साझा किया।

मुख्य वक्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष पोड़ी उपरोड़ा श्री रघुनंदन जायसवाल ने “संकल्प से सिद्धि” अभियान के उद्देश्य, रणनीति और संगठनात्मक महत्व पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित गणमान्य कार्यकर्ताओं में शामिल रहे:

  • डॉ. लक्ष्मीनारायण जायसवाल (पूर्व अध्यक्ष, किशोर न्याय बोर्ड)
  • श्री सुकालू प्रजापति (जिला कार्यसमिति सदस्य)
  • श्री कृष्णा यादव (पूर्व मंडल अध्यक्ष)
  • मंडल महामंत्री द्वय: श्री कन्हैया यदु एवं श्री रामनाथ कश्यप
  • मंडल उपाध्यक्ष: श्री ओमपाल तंवर, श्री कैलाश उइके, श्रीमती प्रमिला कंवर
  • मंडल कोषाध्यक्ष: श्री लक्ष्मीनारायण कंवर
  • युवा मोर्चा मंडल महामंत्री: श्री संदीप प्रजापति
  • मंडल मंत्री: श्री राजकुमार कंवर, श्रीमती रंजिता अन्नत
  • पूर्व मंडल महामंत्री: श्री जय प्रकाश प्रजापति
  • पूर्व कोषाध्यक्ष: श्री शीतल शर्मा
  • बूथ अध्यक्ष: श्री शिव पटेल
  • सरपंच प्रतिनिधि: श्री महेश कंवर
  • अन्य प्रमुख कार्यकर्ता: श्री बसंत यादव, श्री सत्यनारायण यादव, श्री जगबीर सिंह पैकरा, श्री पप्पू निर्मलकर, श्री शिवशंकर पटेल, श्रीमती प्रभा सिंह ठाकुर, श्री इंद्रपाल कंवर, श्री हरप्रसाद पाटले, श्री मनहरण नागदेव इत्यादि।

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री श्री कन्हैया यदु ने कुशलतापूर्वक किया एवं समापन अवसर पर श्री जय प्रकाश प्रजापति ने आभार व्यक्त किया।

यह कार्यशाला मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को संगठित करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक प्रभावशाली पहल सिद्ध हुई।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.