August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“उरगा मंडल में संकल्प से सिद्धि कार्यशाला सम्पन्न, 11 वर्षों के सुशासन और योजनाओं पर हुई चर्चा”

1 min read

 


  • 📍 ग्राम सेमीपाली, उरगा मंडल | 13 जून 2025।
    त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   भारतीय जनता पार्टी के “विकसित भारत का अमृतकाल” अभियान के अंतर्गत आज उरगा मंडल के ग्राम सेमीपाली में संकल्प से सिद्धि कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर केंद्रित रही, जिसमें सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। मण्डल अध्यक्ष श्री किशन साव ने स्वागत भाषण में कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि संगठन के निर्देशों के अनुरूप मंडल स्तर पर योजनाबद्ध कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. संजय वैष्णव ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री रामचंद्र पाटले ने अपने वक्तव्य में सुझाव दिया कि केंद्र सरकार की योजनाओं को छोटे-छोटे आयोजनों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाया जाए।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला मंत्री श्री किशन अग्रवाल जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 5 जून से 15 अगस्त तक चलने वाले “संकल्प से सिद्धि” अभियान की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मंडल पदाधिकारियों से सभी निर्धारित कार्यक्रमों को योजनाबद्ध तरीके से सफल बनाने का आह्वान किया।

 

प्रमुख बिंदु जो कार्यशाला में तय किए गए—

1. “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मानसून में मंडल भर में पौधरोपण किया जाएगा।

2. 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर पर भव्यता से मनाया जाएगा।

3. 23 जून डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस को बूथ स्तर पर मनाने का संकल्प।

4. आपातकाल की 50वीं बरसी पर संगोष्ठी आयोजित कर लोकतंत्र की हत्या को जनता के बीच उजागर करना।

5. केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना।

 

इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें विशेष रूप से:

मण्डल अध्यक्ष श्री किशन साव

मुख्य अतिथि श्री किशन अग्रवाल

डॉ. संजय वैष्णव

श्री रामचंद्र पाटले

मंडल प्रतिनिधि ओम साहू

नवनियुक्त मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा कंवर

महामंत्रीद्वय श्री पवन कुमार कंवर व संजय दास वैष्णव

नवनियुक्त मंडल मंत्री यशोदा खैरवार

ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष नरेन्द्र पटेल

अनु. जाति मोर्चा अध्यक्ष कमलेश अनंत

अनु. जनजाति मोर्चा अध्यक्ष कुमार कंवर

मीडिया प्रभारी राजेश सक्सेना

सह संयोजक रोहित सोनवानी, खुशदिल आदिले, दिलीप कौशिक, विजय पटेल, अधिवक्ता साहू

वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ और मिठाई से सम्मान किया गया।
समापन अवसर पर महामंत्री अधिवक्ता पवन कुमार कंवर ने आभार व्यक्त किया एवं फलदार  पौधा लगाया गया

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.