अरदा कलस्टर में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को मिला आधुनिक कृषि का प्रशिक्षण




फसल विविधिकरण, जैविक खेती और पशुपालन तकनीकों की दी गई विस्तृत जानकारी
कटघोरा, 9 जून 2025 (सोमवार)।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार के संयुक्त तत्वावधान में संचालित विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अंतर्गत आज कटघोरा विकासखंड के अरदा कलस्टर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर प्रारंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण किसानों को आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों की जानकारी प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

कार्यक्रम में कृषि, उद्यानिकी एवं पशुधन विभाग के अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों, फसल विविधिकरण, उन्नत बीजों का प्रयोग, जैविक खाद, सिंचाई के आधुनिक तरीकों, पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन तकनीक सहित अनेक विषयों पर जानकारी दी। इसके साथ ही किसानों को विभागीय योजनाओं, अनुदानों और समर्थन मूल्य संबंधी जानकारी भी दी गई।
✅ विशिष्ट अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि श्री मोहनदास उपस्थित रहे। साथ ही सरपंच श्री शिव गणेश, श्री शिवलाल सिंह, श्रीमती स्नेहा तंवर, जनपद सदस्य श्री भुवन पाल सिंह, महामंत्री जवाली मंडल श्री महेन्द्र यादव, कलस्टर के कृषक मित्र, महिला स्व-सहायता समूह की बहनें एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान उपस्थित रहे।
✅ विभागीय अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी
इस आयोजन को सफल बनाने में सहायक संचालक एवं नोडल अधिकारी कंवर मैडम, कृषि वैज्ञानिक श्री उर्रे, क्लस्टर प्रभारी श्रीमती प्रीति लहरें, श्री हेमंत भारद्वाज, श्री सुनील साहू, उद्यानिकी विभाग से श्री देवेंद्र राजन तथा पशुधन विभाग से डॉ. श्री अग्रवाल की उल्लेखनीय भूमिका रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन विकासखंड कृषि अधिकारी श्री एम.पी. तंवर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर किसानों को वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि उनकी उत्पादकता एवं आय में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके। यह अभियान ग्रामीण कृषि प्रणाली को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।


