March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में संपन्न हुई चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता, 50 प्रतिभागियों ने दिखाया योग का दम

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा, 8 जून 2025। कोरबा योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन जिला कोरबा द्वारा आयोजित चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता आज गीतांजलि भवन कोरबा में संपन्न हुई। इस अवसर पर नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में एवं डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन से की गई। इसके उपरांत प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ हुआ, जिसमें विभिन्न आयु वर्गों के करीब 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

इस बार की प्रतियोगिता में योगासन भारत द्वारा निर्धारित 12 विभिन्न इवेंट्स को शामिल किया गया था, जिससे प्रतिभागियों को विभिन्न योग विधाओं में अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिला।

 

कार्यक्रम में विशेष रूप से कोरबा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा, उपाध्यक्ष सचिन विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष इन्द्रनारायण जायसवाल, तथा सदस्यगण विनोद रत्नाकर, दुर्गेश राठौर, वृंदा चौहान, विनीता दीक्षित, नूतन विश्वकर्मा, जानकी साहू और आशालता कौशिक की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी अतिथियों ने आयोजकों और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और जिले में योग एवं स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की दिशा में ऐसे आयोजनों को प्रेरणास्पद बताया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.