July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

07 जून को श्रीनिवास मद्दी संभालेंगे छत्तीसगढ़ बेवरेजेस कॉर्पोरेशन की कमान, मुख्यमंत्री साय व डॉ. रमन सिंह रहेंगे शामिल

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   रायपुर/दंतेवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रीनिवास मद्दी 07 जून को छत्तीसगढ़ बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम (साइंस कॉलेज परिसर) में भव्य समारोह का आयोजन किया गया है, जो सुबह 10:30 बजे प्रारंभ होगा।

समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, तथा प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री उपस्थित रहेंगे, जिनमें रामविचार नेताम, केदार कश्यप, ओ.पी. चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े और टंकराम वर्मा शामिल हैं।

इसके अलावा सांसद बृजमोहन अग्रवाल और महेश कश्यप, विधायकगण लता उसेण्डी, राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, चैतराम अटामी और विनायक गोयल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। रायपुर और अन्य नगर निगमों के महापौर, संजय पाण्डेय और मीनल चौबे की भी उपस्थिति रहेगी।

इस समारोह को छत्तीसगढ़ भाजपा के सांगठनिक एकजुटता और राजनीतिक ऊर्जा का प्रदर्शन माना जा रहा है। श्री मद्दी के अध्यक्ष बनने से संगठनात्मक कार्यों में गति आने की संभावना है और निगम की नीतियों में भी नये दृष्टिकोण की झलक देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.