August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“कांग्रेस बना ‘स्टड फार्म’, राहुल गांधी कर रहे हैं घोड़े की खेती: अजय चंद्राकर का तीखा व्यंग्य”

1 min read

रायपुर/4 जून 2025:
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ रायपुर  पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उनके हालिया बयानों और कांग्रेस पार्टी की स्थिति पर करारा व्यंग्य किया। उन्होंने कांग्रेस के चुनावी प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी की तुलना एक ऐसे “स्टड फार्म संचालक” से कर दी जो राजनीति के बजाय “घोड़े की खेती” में ज्यादा रुचि रखते हैं।

अजय चंद्राकर ने कहा:

> “राहुल गांधी कोई राजनीतिक पार्टी नहीं चला रहे हैं, बल्कि ऐसा प्रतीत होता है कि वह कोई स्टड फार्म चला रहे हैं और घोड़ों की खेती कर रहे हैं। उन्हें घोड़ों की नस्लों और बीमारियों की जानकारी तो खूब हो गई है। अब कांग्रेस का नाम बदलकर ‘स्टड फार्म गांधी परिवार प्राइवेट लिमिटेड’ कर देना चाहिए।”

 

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी स्वयं कांग्रेस के लिए ‘लंगड़े घोड़े’ साबित हुए हैं, जो न तो खुद दौड़ पा रहे हैं और न ही पार्टी को दौड़ा पा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की स्थिति पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा:

> “यहां राहुल गांधी के सभी घोड़े बीमार हो चुके हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि इन सभी कांग्रेस नेताओं को किसी स्टड फार्म में भर्ती करा दिया जाए, जहां बीमार घोड़ों का इलाज होता है।”

 

अजय चंद्राकर यहीं नहीं रुके। उन्होंने उद्योगपति मुकेश अंबानी द्वारा जामनगर में स्थापित पशु पुनर्वास केंद्र ‘वनतारा’ का जिक्र करते हुए कहा:

> “छत्तीसगढ़ के कांग्रेसियों को अब वनतारा भेज देना चाहिए, जहां उनका सही तरीके से इलाज और देखरेख हो सके।”

 

अजय चंद्राकर का यह बयान कांग्रेस के लिए न केवल एक तीखा हमला है, बल्कि आगामी राजनीतिक माहौल को भी गर्माने वाला है। उनके इस बयान से साफ है कि चुनावी हार के बाद कांग्रेस की स्थिति को लेकर भाजपा आक्रामक मुद्रा में आ चुकी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.