July 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत जमनीपाली में भव्य कार्यक्रम का आयोजन, कई प्रमुख हस्तियों की रही उपस्थिति

1 min read

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  जमनीपाली   ***/*/ “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत जमनीपाली स्थित सिद्धि वाटिका में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक एकता, राष्ट्रीय अखंडता और सामाजिक समरसता के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

 

इस अवसर पर बिहार भाजपा कार्यसमिति सदस्य हेमंत झा, नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत, सर्वजीत सिंह, धनंजय सिंहनट्स, कार्यक्रम के सह-संयोजक दीपक ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, तुलसी ठाकुर, रविंदर सिंह, बी पी सिंह, अमित सिंह, अखंड मिश्रा, दीपक यादव, मनोज सिंह, नारायण ठाकुर, संजीत अग्रवाल, हरदयाल सिंह, अजय राय और सुमित सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे यह पहल देश की विविधता में एकता को सुदृढ़ करती है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रेरणादायक भाषणों और सामाजिक समरसता के संदेशों के साथ कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत रहा।

स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति ने यह दर्शा दिया कि राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सहयोग जैसे विषयों में जनभागीदारी लगातार बढ़ रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.