March 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

ग्राउंड में महिला फुटबॉल समर कैंप का शुभारंभ, बालिकाओं को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। छत्तीसगढ़ महिला फुटबॉल महासंघ द्वारा जिला महिला फुटबॉल संघ कोरबा के सहयोग से cseb ग्राउंड (CSEB फुटबॉल स्टेडियम) में “वूमेन’स फुटबॉल समर कैंप 2025” का शुभारंभ किया गया। यह निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर 20 अप्रैल 2025 से 5 मई 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका समय प्रतिदिन शाम 4:30 बजे निर्धारित किया गया है।

 

समर कैंप का उद्देश्य क्षेत्र की बालिकाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी खेल प्रतिभा को निखारना तथा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए उन्हें मार्गदर्शन प्रदान करना है। इस कैंप में लड़कियों को पेशेवर कोचों द्वारा फुटबॉल के मूलभूत नियमों, तकनीकों और फिटनेस के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस समर कैंप में शामिल होने हेतु संपर्क व्यक्ति के रूप में जानकी साहू (मो. 7869333598), कविता सोनी (मो. 8770465339), सुनीता देवांगन (मो. 7879907110), और ऋतु मिश्रा (मो. 9009620121) को नामित किया गया है।

जिला महिला फुटबॉल संघ कोरबा द्वारा आयोजित यह समर कैंप न केवल खेल को बढ़ावा देगा, बल्कि बेटियों को खेल के क्षेत्र में एक सशक्त पहचान दिलाने में भी मददगार सिद्ध होगा।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.