June 7, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रामेश्वर राठिया बने सरपंच संघ करतला ब्लॉक के अध्यक्ष, भुनेश्वर बिझवार बने सचिव — सर्वसम्मति से गठित हुई नई कार्यकारिणी

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  करतला,  — ग्राम पंचायतों के विकास, समन्वय और नेतृत्व को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सरपंच संघ करतला ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से कर लिया गया, जिसमें खुटाकूड़ा के लोकप्रिय सरपंच एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर राठिया को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

सभी पदों पर सहमति बनाकर सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया, जो संगठन की एकजुटता और सामूहिक नेतृत्व की भावना को दर्शाता है।

नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण इस प्रकार हैं:

  • अध्यक्ष: रामेश्वर राठिया (सरपंच, खुटाकूड़ा)
  • सचिव: भुनेश्वर बिझवार (सरपंच, बरपाली)
  • उपाध्यक्ष: विज्ञानी कंवर (सरपंच, गिधौरी)
  • उपाध्यक्ष: लीलावती कंवर (सरपंच, पकरिया)
  • कोषाध्यक्ष: दीना राठिया (सरपंच, घिनारा)
  • कार्यकारी अध्यक्ष: श्रवण राठिया (सरपंच, पीडिया)
  • सह-सचिव: फूल बाई राठिया (सरपंच, करतला)
  • महामंत्री: रमिला बाई राठिया (सरपंच, केरवा द्वारी)

संरक्षक पद पर नियुक्ति:

  • संरक्षक: श्रीमती अशोक बाई कंवर (अध्यक्ष, जनपद पंचायत करतला)
  • संरक्षक: श्री मनोज झा (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत करतला)

रामेश्वर राठिया ने क्या कहा?

अपने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ग्रहण करते हुए श्री रामेश्वर राठिया ने कहा,

“यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मुझे यह दायित्व सौंपा गया है। मैं सभी ग्राम पंचायतों की समस्याओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता से उठाऊंगा और एकजुट प्रयासों से संगठन को सशक्त बनाऊंगा।”

स्थानीय प्रतिनिधियों और ग्रामीणों में उत्साह:

इस नई कार्यकारिणी के गठन के बाद जनपद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। ग्राम विकास से जुड़े मुद्दों पर अब और अधिक संगठित और प्रभावशाली ढंग से कार्य किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.