July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दर्री पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही: 270 किलो चोरी का कॉपर वायर बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

1 min read

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए चोरी की गई भारी मात्रा में सामग्री बरामद की है। इस संयुक्त कार्रवाई में दर्री पुलिस और साइबर सेल की टीम ने तीन कथित आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से कुल 270 किलोग्राम कॉपर वायर और अन्य सामान जब्त किया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चला ऑपरेशन
इस कार्रवाई को कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर के मार्गदर्शन एवं साइबर सेल प्रभारी रवींद्र कुमार मीणा तथा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया। जिले में अवैध कबाड़ व्यापार और औद्योगिक क्षेत्रों में हो रही चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण हेतु एक विशेष अभियान भी संचालित किया जा रहा है।

मुखबिर की सूचना से खुला मामला
थाना दर्री में अपराध क्रमांक 56/2025 धारा 305(ए) बीएनएस के आरोपी की तलाश के दौरान पुलिस को एक अहम सूचना मिली। इसके आधार पर एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बताया कि उसने सीएसईबी प्लांट, दर्री-पश्चिम से कॉपर वायर और अन्य औद्योगिक सामान चोरी कर दो व्यक्तियों को बेचा था। आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि पुलिस की निगाहों से बचने के लिए वह चोरी का माल सक्ती जिले में डंप कर वहीं बेचता था।

जब्त माल में शामिल है चोरी का अहम सामान
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जो सामान बरामद किया, उसमें से लगभग 150 किलोग्राम जला हुआ कॉपर वायर सीधा मूल अपराध से संबंधित पाया गया, जिसे कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त किया गया। शेष 120 किलोग्राम सामान (जैसे एंगल, ट्रांसफार्मर का पंजा एवं जम्फर) के लिए आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए, जिससे उसे धारा 106(1) बीएनएसएस के अंतर्गत जप्त किया गया।

तीनों आरोपियों पर साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही
चोरी और चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त से संबंधित पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में जिन अधिकारियों ने निभाई अहम भूमिका:

  • निरीक्षक ललित कुमार चंद्रा
  • उप निरीक्षक अजय सोनवानी
  • सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार ताण्डी
  • प्रधान आरक्षक गुनाराम
  • आरक्षक सरोज साहू, संजय कश्यप, सुशील यादव एवं आलोक टोप्पो

इस सफल कार्यवाही के लिए पुलिस टीम की सराहना की जा रही है, जिसने जिले में कबाड़ चोरी जैसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.