March 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी राजेश अरोरा का निधन, नगर में शोक की लहर

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *****/  नगर के जाने-माने टेंट व्यवसायी और अंकुर टेंट हाउस के संचालक श्री राजेश अरोरा का आज तड़के आकस्मिक निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और 50 वर्ष की आयु में 16 अप्रैल को प्रातः 4:30 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही कोरबा नगर में शोक की लहर दौड़ गई है। व्यापारी समुदाय सहित उनके शुभचिंतकों, मित्रों और स्थानीयजनों में गहरा दुख व्याप्त है।

अंतिम यात्रा की जानकारी

श्री अरोरा की अंतिम यात्रा आज दोपहर 12 बजे उनके निवास स्थान से प्रारंभ होकर मुक्तिधाम मोती सागरपारा पहुंचेगी, जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

परिजनों का दुःख

स्व. राजेश अरोरा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिजनों में उनकी छोटी पुत्री, बड़े भाई विजय अरोरा, छोटे भाई सन्नी अरोरा, बहन मंजू, और माता, समाजसेवी श्रीमती उषा अरोरा शामिल हैं। परिवार पर यह गहरा आघात अपूरणीय है। वे एक स्नेही, परोपकारी और समाज से जुड़े व्यक्तित्व के रूप में नगर में पहचाने जाते थे।

शोक संवेदनाएँ

श्री राजेश अरोरा के असामयिक निधन से नगर में गहरी शोक की भावना है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संघों और नगरवासियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।

हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

“ॐ शांति”

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.