July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

19 अप्रैल को स्व. पं. विद्याधर शर्मा जी की पुण्यतिथि पर निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन, दंत रोग, बीएमडी, आयुर्वेद परामर्श समेत कई सेवाएं उपलब्ध

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। ****/ मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वाधान में समिति के संस्थापक सदस्य एवं शिव औषधालय के संस्थापक स्वर्गीय परम पूज्य पंडित विद्याधर शर्मा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक वृहद् निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 19 अप्रैल 2025, शनिवार को प्रातः 10 बजे से मध्यान्ह 2 बजे तक पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10-11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में आयोजित किया जाएगा।

इस शिविर में दंत रोग, अस्थि खनिज घनत्व जांच (Bone Mineral Density Test), आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार सहित आंख, नाक, कान, गला, चर्म रोग, गुदरोग, स्त्री रोग, शिशु रोग, वात रोग, श्वास रोग आदि सभी प्रकार के रोगों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निशुल्क परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

शिविर की विशेषताएँ:

  • बीएमडी मशीन से हड्डियों के खनिज घनत्व की ₹2000 मूल्य की जांच दिल्ली के तकनीशियन द्वारा निशुल्क की जाएगी।
  • रक्त शर्करा व हीमोग्लोबिन जांच पूर्णतः निशुल्क।
  • आंखों की जांच कर चश्मे का नंबर कार्ड भी निशुल्क प्रदान किया जाएगा।
  • यौन संक्रमित, टीबी व एड्स से संबंधित रोगों की जांच व परामर्श एड्स काउंसलर एवं उनकी टीम द्वारा किया जाएगा।
  • शिविर में निशुल्क औषधि, परामर्श, उपचार एवं स्वास्थ्य पुस्तिका भी दी जाएगी।

शिविर में अपनी सेवाएं देने वाले प्रमुख चिकित्सक:

  • दंत रोग विशेषज्ञ – डॉ. विकास अग्रवाल (विशेष विधा ‘जालंधर बंध’ से दांत निकालने में दक्ष)
  • नाड़ी वैद्य – पं. शिव कुमार शर्मा
  • गुदरोग विशेषज्ञ – डॉ. आर.जी. साहू
  • स्त्री रोग विशेषज्ञ – डॉ. नंदिनी तिवारी एवं डॉ. वागेश्वरी शर्मा
  • त्वचा रोग विशेषज्ञ – डॉ. एन.एल. वीरानी, डॉ. सुरेंद्र मिश्रा, डॉ. संजय वैष्णव
  • अन्य विशेषज्ञ – डॉ. अजय निर्मलकर, डॉ. स्वर्ण सिंह चंद्रा, डॉ. प्रदीप कश्यप, डॉ. युगेश नारायण शर्मा, डॉ. राजेश राठौर, डॉ. जितेंद्र नारायण शर्मा एवं डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा

शिविर के बारे में जानकारी देते हुए प्रमुख चिकित्सक डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा ने कहा कि यह आयोजन उनके पूज्य दादाजी स्व. पं. विद्याधर शर्मा जी के “नर सेवा ही नारायण सेवा” के पवित्र उद्देश्य को समर्पित है। उन्हीं के बताए मार्ग पर चलते हुए यह प्रयास समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाने की दिशा में किया जा रहा है

शिविर में भाग लेने के इच्छुक लोग मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर अपना पंजीयन एवं जांच के लिए निर्धारित समय प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के अध्यक्ष बिमल जोशी एवं कार्यकारिणी सदस्य डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा ने अंचलवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.