बांकीमोंगरा में अटल जी की स्मृति को मिलेगा अमर सम्मान, पालिका अध्यक्ष सोनी झा ने किया भव्य भूमिपूजन




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा, बांकीमोंगरा: ****/ देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न और जन-जन के प्रेरणास्रोत स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति को अमर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में उनके भव्य मूर्ति स्थापना हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन 13 अप्रैल 2025 को पारंपरिक विधि-विधान के साथ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा ने किया, जिनके साथ नगर पार्षद, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
“वार्डों में विकास, जनभागीदारी से होगा नव निर्माण” — सोनी कुमारी झा
भूमिपूजन के अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा ने कहा, “हम लगातार विभिन्न वार्डों में पहुँचकर नागरिकों की समस्याएं जान रहे हैं और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान कर रहे हैं। आज का यह भूमिपूजन, न केवल मूर्ति स्थापना का कार्य है बल्कि यह हमारे नगर की सांस्कृतिक और वैचारिक पहचान को एक नई ऊँचाई देने का संकल्प भी है। जल्द ही अटल जी की भव्य प्रतिमा स्थापित कर सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण किया जाएगा।”
“अटल जी का जीवन दर्शन बनेगा नई पीढ़ी का मार्गदर्शन” — विकास झा
इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विकास झा ने कहा कि “स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का कार्यकाल भारत के नव निर्माण का युग रहा। स्वर्णिम चतुर्भुज, ग्रामीण सड़क योजना, सर्व शिक्षा अभियान जैसे ऐतिहासिक निर्णय आज भी देश के विकास की धरोहर हैं। उनकी दूरदर्शी सोच और प्रेरक विचार आज की पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों से जोड़ने का काम करेगी।”
“जब बच्चे पूछेंगे – ये कौन हैं, तो गर्व से बताएंगे – ये अटल हैं!” — अश्वनी साहू
भाजपा मंडल महामंत्री अश्वनी साहू ने कहा, “यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा स्तंभ होगी। जब बच्चे हमसे पूछेंगे कि ये कौन हैं, तो हम गर्व से कहेंगे – ये अटल हैं, जिनके विचारों ने भारत को नई दिशा दी।”
कार्यक्रम में जनसैलाब, कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना
इस भूमिपूजन कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारीगण, कार्यकर्ता और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित जनों में —
विकास झा (प्रदेश कोषाध्यक्ष, भाजयुमो),
उदय शर्मा (मंडल अध्यक्ष, भाजपा बांकीमोंगरा),
अश्वनी साहू (महामंत्री),
श्रीमती अनिता राजपूत (महिला मोर्चा महामंत्री),
प्रमोद सोना, श्रीमती प्रमिला सायतोड़े, हेमंत कुमार, राकेश अग्रवाल, हेम सिंह कंवर, सुरज मिश्रा, नकुल कुमार, रुकेव पासवान, श्रीमती गौरी केंवट, श्रीमती कविता यादव, श्रीमती शीला महंत, श्रीमती भगवती साहू आदि गणमान्य पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि शामिल थे।
नगर का गौरव बढ़ाएगी अटल जी की प्रतिमा
यह पहल केवल एक मूर्ति स्थापना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के महान विचारों को जन-जन तक पहुँचाने की शुरुआत है। बांकीमोंगरा के हृदय स्थल पर जब अटल जी की प्रतिमा स्थापित होगी, तो वह न सिर्फ श्रद्धांजलि होगी, बल्कि भविष्य की प्रेरणा भी बनेगी।






