बांकीमोंगरा में धूमधाम से मनाई गई संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती




भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, विभिन्न पदाधिकारीगण रहे मौजूद
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ बांकीमोंगरा, 14 अप्रैल 2025 — भारतीय संविधान के शिल्पकार और सामाजिक न्याय के अग्रदूत, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बांकीमोंगरा मंडल द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष श्री उदय शर्मा ने किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत अंबेडकर नगर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पमालाएं अर्पित कर, श्रीफल भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण, महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के सदस्य मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित गणमान्य जनों में शामिल रहे —
भाजपा बांकीमोंगरा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश झा, पूर्व एल्डरमैन अजीत केवट, मंडल महामंत्री अश्वनी साहू, युवा मोर्चा महामंत्री सुंदर बंजारे, युवा मोर्चा कार्यकर्ता संजय दास, मजदूर संघ जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव, करण दास, हेम सिंह कंवर, जितेंद्र यादव, प्रणव मिश्रा।

महिला मोर्चा से मंडल महामंत्री अनीता राजपूत, कविता यादव, मंत्री गौरी केवट, आशा केवट तथा जनप्रतिनिधियों में वार्ड पार्षद प्रमिला सायतोड़े, हरीश सायतोड़े एवं अन्य कार्यकर्ता प्रमोद सोना, बली यादव, राजकुमार, अनुपम दास, रमेश अग्रवाल, निखिल सीगोटिया, मंगलू जनार्दन, विष्णु शर्मा, सुनील कुमार साहू, संतोष कुमार शर्मा, सरोज शर्मा, सुनील श्रीवास, मनीष यादव, हिमांशु मल्होत्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन दर्शन, संविधान निर्माण में उनके योगदान और सामाजिक समरसता की दिशा में उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। सभी कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम शांति, श्रद्धा और सामाजिक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ।


