August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

अंबेडकर जयंती पर मंडल प्रतिनिधि लक्ष्मी श्रीवास ने किया नमन, सामाजिक न्याय और समानता की राह पर चलने का लिया संकल्प

1 min read

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा सामाजिक समरसता, समानता और संवैधानिक मूल्यों के प्रतीक भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर भाजपा कुदमुरा मंडल के मंडल प्रतिनिधि श्री लक्ष्मी श्रीवास ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।

श्री श्रीवास ने अपने संदेश में कहा, “बाबा साहेब ने भारतीय संविधान की रचना कर न केवल लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत किया, बल्कि वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका जीवन करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार हमें सामाजिक न्याय, समानता और समावेशी विकास की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। “उनकी जयंती हमें यह संकल्प दिलाती है कि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए एक समान, समावेशी और प्रगतिशील भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें,” उन्होंने कहा।

इस अवसर पर मंडल प्रतिनिधि लक्ष्मी श्रीवास ने आमजन से अपील की कि वे बाबा साहेब की शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए समाज में भाईचारा, समानता और संविधान के मूल मूल्यों की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहें।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.