श्री अग्रसेन गोधाम में नवनिर्मित गौ गोपाल मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा एवं लोकार्पण समारोह 15 अप्रैल को




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। गौ माता की कृपा एवं आशीर्वाद से श्री अग्रसेन गोधाम, कनबेरी, कोरबा में नवनिर्मित गौ गोपाल मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा एवं लोकार्पण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 12 अप्रैल से 15 अप्रैल 2025 तक श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न होगा, जिसमें अनेक श्रद्धालु तथा गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।
मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री मान. श्री अरुण साव जी
इस शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ माननीय श्री लखनलाल देवांगन जी (मंत्री – वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम, छ.ग. शासन) अति विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर माननीय श्री प्रेमचंद पटेल जी (विधायक – कटघोरा), माननीय श्री विश्वेश्वर सिंह पटेल जी (अध्यक्ष – छ.ग. राज्य गौ सेवा आयोग), एवं माननीय श्रीमती संजू देवी राजपूत जी (महापौर – नगर पालिका निगम, कोरबा) विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।
कार्यक्रम अध्यक्ष: श्री राजेन्द्र अग्रवाल
समारोह की अध्यक्षता श्री राजेन्द्र अग्रवाल जी (अध्यक्ष – अग्रवाल सभा, कोरबा) द्वारा की जाएगी।
कार्यक्रम का विस्तृत विवरण
12 से 14 अप्रैल 2025
पूजन, हवन एवं मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा
15 अप्रैल 2025, मंगलवार
लोकार्पण कार्यक्रम: प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
भोग-भंडारा: दोपहर 1:00 बजे से गौ माता की इच्छा तक
स्थान: श्री अग्रसेन गोधाम, कनबेरी, कोरबा
आयोजन समिति
इस पावन आयोजन का संचालन श्री अग्रसेन गौ सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है।
अध्यक्ष: जयंत अग्रवाल
संयोजक: मुकेश
कोषाध्यक्ष: राधेश्याम अग्रवाल (पिंटू)
माता गोपाल मंदिर निर्माण सेवा समिति –
अध्यक्ष: शंकरलाल अग्रवाल
सचिव: श्री आर. गोपाल अग्रवाल
कोषाध्यक्ष: साहिल जैन
भक्तों से सादर आमंत्रण
सभी श्रद्धालु भक्तों से आग्रह है कि वे अपने परिवार व मित्रों सहित गौधाम पधारकर गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस पावन अवसर को सफल बनाएं।


