August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

स्व. डॉ. बंशीलाल महतो स्मृति राज्य स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ – मेहनत और समर्पण से तैयार हुआ रोशनी से जगमगाता भव्य ग्राउंड

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा (छत्तीसगढ़) ****/– कोरबा जिले में खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ा आयोजन शुरू होने जा रहा है। स्व. डॉ. बंशीलाल महतो स्मृति राज्य स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 11 अप्रैल 2025 से 28 अप्रैल 2025 तक ओपन थिएटर, घंटाघर मैदान में किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर स्थानीय युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

इस प्रतियोगिता के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए मैदान को पूरी तरह भव्य रूप दिया गया है। आयोजकों की कड़ी मेहनत और योजनाबद्ध तैयारी का परिणाम है कि मैदान में बेहतरीन पिच, सुचारु बैठने की व्यवस्था और चारों ओर दमकती हुई हाई-टेक लाइट्स की सजावट की गई है। इस नजारे ने मैदान को किसी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम जैसा रूप दे दिया है।

 

#spread_your_talent थीम के साथ आयोजित यह प्रतियोगिता युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने और मंच देने का एक सुनहरा अवसर है। प्रतियोगिता के संरक्षक प्रदेश मंत्री श्री विकास रंजन महतो हैं, जो इस आयोजन के माध्यम से स्व. डॉ. बंशीलाल महतो जी के खेल और युवा उन्नयन के सपनों को साकार करने का प्रयास कर रहे हैं।

आयोजन समिति ने समस्त आमंत्रित अतिथियों, नागरिकों और खेल प्रेमियों से निवेदन किया है कि वे इस आयोजन में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और खेल संस्कृति को आगे बढ़ाने में सहभागी बनें।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.