March 7, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

भाजपा स्थापना दिवस पर बाँकी मोंगरा मंडल में देशभक्ति, समर्पण और संगठन की एकजुट शक्ति का प्रदर्शन

भव्य आयोजन में कार्यकर्ताओं ने संगठन के मूल्यों को किया आत्मसात, नेताओं ने निष्ठा, संघर्ष और सेवा भाव को बताया पार्टी की पहचान

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा, बाँकी मोंगरा:****/  भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर बाँकी मोंगरा मंडल में भव्य आयोजन के साथ पार्टी के इतिहास, मूल्यों और राष्ट्र सेवा के संकल्प को याद किया गया। यह दिन संगठन के त्याग, तपस्या, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की भावना को समर्पित रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित हुए।

मुख्य अतिथि डॉ. जे.पी. चंद्रा (पूर्व मंडल अध्यक्ष) ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में भाजपा की प्रारंभिक यात्रा से लेकर वर्तमान राष्ट्रव्यापी विस्तार तक की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है जो संघर्ष से निकली है और सेवा से आगे बढ़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति समर्पण और अनुशासन का पालन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजयुमो के प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के शासनकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जनहित में किए गए कार्यों जैसे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि की जानकारी दी।

पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत केवर्त ने भाजपा की स्थापना की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान को रेखांकित किया।
पूर्व महामंत्री मुकुल कर्ष ने संगठनात्मक जिम्मेदारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने की और संचालन मंडल महामंत्री अश्वनी साहू ने किया। दोनों ने मंच संचालन में गरिमा और उत्साह का समावेश करते हुए कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया।

इस अवसर पर धीतेश्वर सिंह ठाकुर, लखन राठौर, गायत्री कंवर (नगर पालिका उपाध्यक्ष), हनुमान पांडेय (मंडल महामंत्री), कार्यक्रम संयोजक रामप्रसाद उर्फ बबलू डहरिया, सह-संयोजक विकेश झा और श्रवण यादव सहित सभी पार्षदगण व सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पार्टी के मूल मंत्र “राष्ट्र प्रथम” को दोहराया।

कार्यक्रम ने यह सिद्ध किया कि भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन की आत्मा है, और हर अवसर पर वह अपने कर्तव्यों को पूर्ण निष्ठा से निभाने को तैयार है।


 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.