भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा है: प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जगदलपुर में भाजपा कार्यालय और निवास पर ध्वज फहराकर दिया सेवा और संगठन का संदेश
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा रायपुर/जगदलपुर। ****/ भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जगदलपुर स्थित पार्टी कार्यालय और अपने निवास स्थान पर भाजपा का ध्वज फहराकर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और प्रतिबद्धता का परिचय दिया। उन्होंने इस अवसर पर सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
ध्वज फहराकर जताया संगठन के प्रति समर्पण
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सुबह जगदलपुर स्थित भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण कर पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने अपने निवास पर भी ध्वज फहराया और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भी अपने-अपने घरों में पार्टी का ध्वज लगाकर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट करें।
भाजपा एक विचारधारा, एक आंदोलन: किरण देव
इस अवसर पर श्री देव ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन है, जो सेवा, संगठन और राष्ट्रहित के मूल मंत्र के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि “भाजपा का इतिहास त्याग, तपस्या और संघर्ष का है। यह संगठन आज जिस ऊंचाई पर है, वह हमारे पूर्वज नेताओं और करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है।”
मोदी के नेतृत्व में भारत बना वैश्विक शक्ति
प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक स्थिति को मजबूती से स्थापित करने की बात कही। उन्होंने कहा, “आज भाजपा के कार्यकर्ता देश को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर रहा है।”
अनेक जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष श्रीनिवास राव, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, विद्याशरण तिवारी, और अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


