April 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आगमन को लेकर बालकों मंडल की बैठक आयोजित

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के बिलासपुर आगमन के अवसर पर बालकों मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोहाडिया के सम्माननीय पार्षद श्री नरेंद्र देवगन जी ने मार्गदर्शन प्रदान किया और सभी कार्यकर्ताओं को आयोजन की सफलता हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई और प्रधानमंत्री जी के जनप्रतिनिधि सम्मेलन को भव्य एवं सफल बनाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

बैठक में उपस्थित प्रमुख व्यक्तित्वों में वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष जे.एन. दूबे जी, जिला कार्यकारिणी सदस्य आदरणीय संजय पांडेय जी, पूर्व एल्डरमेन सत्येंद्र दूबे जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवबालक तोमर जी, मंडल उपाध्यक्ष शशिचंदा जी, पार्षद तरुण राठौर जी, पार्षद मंगल बंदे जी, पार्षद चेतन मैत्री जी, पार्षद पति नंदू रत्नाकर जी, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चंद्रा जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना रूणिझा जी, धीरज झा, राजा शर्मा, केशव चंद्रा, संपत यादव, राजेश धीवर, निखिल मित्तल, देवेंद्र तिवारी, श्मायमता यादव, विद्यासागर जी, आदिले भाई, पवन यादव, मीठी गोस्वामी, रेनू प्रसाद, मंजीत कौर, अनिता वैष्णव, हेमलता, अवध केवर्त जी, नारायणी दूबे, प्रभात डडसेना, दीपक सागर चंद्रा भाई, मुकेश शुक्ला, के.के. राजू, राजाराम मिश्रा, ईश्वर साहू, भगत भाई, रतन शर्मा जी, लाल बहादुर चौहान, अभिजीत भाई, तुलसी विश्वकर्मा जी, छेदीलाल साहू जी, राजेश सोनी जी, राजू महंत, मन्नू भाई सहित कई अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे।

बैठक के दौरान सभी उपस्थितजनों ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद!
नरेंद्र मोदी जिंदाबाद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

📰 “ग्राम स्वराज से विकसित भारत तक” — पंचायती राज दिवस पर किरण देव का बड़ा संदेश, गांवों को आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रदेश के सभी त्रि-स्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों और नागरिकों को शुभकामनाएँ देते हुए पंचायती राज व्यवस्था को लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव बताया। उन्होंने कहा कि गांवों की प्रगति ही देश के समग्र विकास की दिशा तय करती है और पंचायतें इस परिवर्तन की सबसे अहम कड़ी हैं। किरण देव ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा परिकल्पित ‘ग्राम स्वराज’ केवल एक विचार नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की आधारशिला है। पंचायतें उसी सोच को धरातल पर उतारने का माध्यम बन रही हैं, जहां निर्णय लेने की शक्ति सीधे जनता के हाथों में होती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पंचायतों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सीधे फंड ट्रांसफर की व्यवस्था लागू की है। इससे गांवों में विकास कार्यों की गति तेज हुई है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि अब पंचायतें केवल प्रशासनिक इकाई नहीं रहीं, बल्कि विकास की अग्रिम पंक्ति में खड़ी नेतृत्वकारी संस्थाएं बन चुकी हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के मार्गदर्शन में पंचायतों को और अधिक सशक्त, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण सड़कों, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने में पंचायतों की भूमिका निर्णायक है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ गांव-गांव तक पहुंचाएं। साथ ही स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए ग्रामीण जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। किरण देव ने अंत में कहा कि पंचायतों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाकर, पारदर्शिता को बढ़ावा देकर और जनभागीदारी सुनिश्चित कर ही एक मजबूत और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ का निर्माण संभव है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से मिलकर “विकसित छत्तीसगढ़” के संकल्प को साकार करने की दिशा में काम करने का आह्वान किया।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.