August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

करतला जनपद कार्यालय पहुंचे भाजपा समर्थित प्रत्याशी अशोका बाई कंवर व मनोज झा, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए किया दावा

1 min read

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  करतला,  – भारतीय जनता पार्टी के समर्थित जनपद अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती अशोका बाई कंवर एवं उपाध्यक्ष प्रत्याशी श्री मनोज झा आज अपने समर्थकों के साथ जनपद कार्यालय करतला पहुंचे। उन्होंने विधिवत रूप से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए अपना दावा प्रस्तुत किया।

 

इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। अशोका बाई कंवर और मनोज झा ने कहा कि यदि उन्हें जनता की सेवा का अवसर मिलता है, तो वे क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करेंगे।

जनपद कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद समर्थकों ने अपनी खुशी जाहिर की और आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.