March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा कार्यालय में संगठन सशक्तिकरण और नगर निगम विकास को लेकर अहम बैठक संपन्न

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***  कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, दीनदयाल कुंज में भाजपा पार्षद दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में रायपुर विधायक एवं कोरबा जिला प्रभारी पुरंदर मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को नगर निगम चुनावों में ऐतिहासिक विजय के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि जनता के समर्थन और विश्वास पर खरा उतरना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। बैठक में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा जिला महामंत्री संतोष देवांगन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चावलानी, कोरबा नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर संजू देवी राजपूत, कोरबा विधानसभा के मंडल अध्यक्षगण, नगर निगम के सभी भाजपा पार्षदगण और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में नगर निगम के विकास कार्यों की गति तेज करने और भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर गहन चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव रखे, जिन पर पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से विचार किया और आगामी रणनीतियों से सभी को अवगत कराया।

बैठक का समापन भाजपा संगठन की मजबूती और जनसेवा की प्रतिबद्धता के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.