March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

राजेन्द्र सिंह राजपूत नगर पालिका परिषद दीपका के अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ नगर पालिका परिषद दीपका के नव-निर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत अपने पद की शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं। इस अवसर पर सभी नगरवासियों एवं पार्षदगणों को आमंत्रित किया गया है।

समारोह की जानकारी:

  • तारीख: 2 मार्च 2025 (रविवार)
  • समय: शाम 4:00 बजे
  • स्थान: कार्यालय प्रांगण, नगर पालिका परिषद दीपका

राजेन्द्र सिंह राजपूत ने नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें नगर के विकास, स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण का अवसर मिला है। वे दीपका को एक सुंदर एवं विकसित नगर बनाने हेतु प्रतिबद्ध हैं

संदेश:
“हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे”

इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों, समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति की अपेक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.