March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा जिले में महापौर एवं पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह 2 और 3 मार्च को

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा, नगरीय निकाय चुनाव 2025 में भाजपा की अभूतपूर्व सफलता के लिए समस्त कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इसी क्रम में नगर निगम कोरबा सहित विभिन्न नगरीय निकायों के महापौर, अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है।

यह समारोह प्रदेश के यशस्वी उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी एवं केबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा। जिले के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं मतदाताओं से इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

नगर निकायों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की रूपरेखा:

➡ नगर पंचायत, पाली

📅 दिनांक: 2 मार्च 2025
📍 स्थान: मंगल भवन, पाली
⏰ समय: प्रातः 11:00 बजे

➡ नगर पंचायत, छुरी

📅 दिनांक: 2 मार्च 2025
📍 स्थान: सांस्कृतिक मंच, इंदिरा चौक, छुरी
⏰ समय: दोपहर 1:00 बजे

➡ नगर पालिका, बाँकी मोगरा

📅 दिनांक: 2 मार्च 2025
📍 स्थान: बजरंग चौक, बाँकी मोगरा
⏰ समय: दोपहर 3:00 बजे

➡ नगर पालिका, दीपका

📅 दिनांक: 2 मार्च 2025
📍 स्थान: नगर पालिका प्रांगण, दीपका
⏰ समय: अपराह्न 4:00 बजे

➡ नगर निगम, कोरबा

📅 दिनांक: 3 मार्च 2025
📍 स्थान: सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड, कोरबा
⏰ समय: दोपहर 3:00 बजे

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज शर्मा ने समस्त कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से आह्वान किया है कि वे इस गौरवशाली आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.