August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

हाउसिंग बोर्ड देगा छूट, कोरबा में रियायती दरों पर मिलेंगे भवन एवं दुकानें

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **** कोरबा। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा दीर्घकाल से अविक्रित भवन एवं दुकानों को 10% से 30% छूट देकर विक्रय करने की योजना बनाई जा रही है। इस छूट योजना के तहत कोरबा में भी कई भवन एवं दुकानों को शामिल किया गया है और इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया गया है।

इच्छुक खरीदार उठा सकते हैं लाभ

गृह निर्माण मंडल ने नागरिकों से अपील की है कि वे मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त करते रहें और कार्यालय से संपर्क बनाए रखें। इससे इच्छुक लोग इस योजना का लाभ उठाकर रियायती दरों पर भवन एवं दुकानें प्राप्त कर सकते हैं।

यह योजना उन लोगों के लिए बेहतरीन अवसर है जो अपना घर या व्यवसायिक संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं। जल्द ही इस योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया घोषित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.