August 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

लापरवाही का बड़ा मामला: सेवानिवृत्त प्रधान पाठक की सेवा पुस्तिका गुम, दर्ज कराएंगे एफआईआर

1 min read

 

  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। शिक्षा विभाग की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां सेवानिवृत्त प्रधान पाठक की सेवा पुस्तिका गुम हो गई है। पोड़ी-उपरोड़ा खंड शिक्षा कार्यालय में बाबुओं की लापरवाही के कारण यह दस्तावेज गायब हुआ, जिसमें कई महत्वपूर्ण ओरिजनल दस्तावेज शामिल थे।

सेवा पुस्तिका खोजने में भटकते रहे प्रधान पाठक

सेवानिवृत्त प्रधान पाठक कोनकोना स्कूल से वर्ष 2014 में सेवा निवृत्त हुए थे। जब उन्होंने अपनी सेवा पुस्तिका की मांग की, तो खंड शिक्षा कार्यालय ने बताया कि सभी कागजात पेंशन कार्यालय, बिलासपुर संभाग भेज दिए गए हैं।

इसके बाद उन्होंने बिलासपुर पेंशन कार्यालय जाकर पूछताछ की, लेकिन वहां से उन्हें बताया गया कि कोरबा कोषालय में उनकी सेवा पुस्तिका भेजी गई है। कोरबा कोषालय पहुंचने पर उन्हें पोड़ी-उपरोड़ा बीईओ कार्यालय में आवेदन देने की सलाह दी गई

कचरे के साथ जलाने की मिली जानकारी, आहत हुए प्रधान पाठक

इस पूरे मामले में उन्हें यह जानकारी मिली कि उनकी सेवा पुस्तिका कचरे के साथ जला दी गई। यह सुनकर प्रधान पाठक बेहद आहत हो गए, क्योंकि उनके महत्वपूर्ण ओरिजनल दस्तावेज उसी पुस्तिका में थे।

एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी

अब सेवानिवृत्त प्रधान पाठक संबंधित बाबू, अधिकारी एवं कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का मन बना चुके हैं। इस गंभीर लापरवाही के कारण उनकी पेंशन और अन्य लाभ प्रभावित हो सकते हैं।

शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

इस घटना से शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और क्या दोषियों पर कोई सख्त कदम उठाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.