August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कुसमुंडा में चोरी के बाद आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

1 min read

पुलिस ने चोरी हुआ पैनासोनिक होम थिएटर बरामद किया, आरोपी ने स्वीकार किया जुर्म

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/    कोरबा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार चोरी और नकबजनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना कुसमुंडा क्षेत्र में चोरी और आगजनी की गंभीर घटना सामने आई।

घटना का विवरण:
प्रार्थी दिनेश कुमार भारती, निवासी क्वार्टर नंबर M-1194, आदर्शनगर, 16 जनवरी 2025 को परिवार सहित विवाह समारोह में गए थे। 23 फरवरी 2025 की सुबह 8:00 बजे जब वे कुसमुंडा लौट रहे थे, तभी घर की देखभाल कर रहे आयुष राजपूत ने फोन कर सूचना दी कि उनके क्वार्टर से धुआं निकल रहा है। जब ताला खोलकर अंदर देखा गया तो कमरे में आग लगी हुई थी और सामान जल रहा था। तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।

चोरों ने घर की पिछली दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी के बाद सबूत मिटाने के लिए आग लगा दी, जिससे ₹30,000-₹40,000 की संपत्ति का नुकसान हुआ।

आरोपी की गिरफ्तारी:
पुलिस ने अपराध क्रमांक 42/2025 के तहत धारा 331, 305, 326(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया, जिसमें 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। जांच के दौरान आरोपी संदीप पाटले को गिरफ्तार किया गया, जिसने पुरानी रंजिश के चलते चोरी और आगजनी करने की बात स्वीकार की। चोरी किया गया पैनासोनिक कंपनी का होम थिएटर बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक रुपक शर्मा, प्रधान आरक्षक रंजन देवांगन, आरक्षक संजय तिवारी और खगेश्वर साहू की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.