May 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा: भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात, चुनाव संचालन की सफलता पर दी शुभकामनाएं

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कोरबा जिले के कलेक्टर से मुलाकात की। इस दौरान नरेंद्र देवांगन, आरिफ खान और आत्माराम पटेल भी उनके साथ उपस्थित रहे।

 

 

बैठक के दौरान नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के सफलतापूर्वक संपन्न होने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन की सराहना की। साथ ही, कलेक्टर और प्रशासनिक टीम को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस मुलाकात को लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.