August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिवार सहित किया मतदान, लोकतंत्र के पर्व में निभाई भागीदारी

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **** रायपुर, 23 फरवरी 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने जशपुर जिले के विकासखंड कांसाबेल स्थित शासकीय प्राथमिक शाला, बगिया के मतदान केंद्र क्रमांक-45 में मतदान किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मतदान केंद्र में कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और निर्वाचन अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए मतदान किया। उनके साथ उनकी माता जसमनी देवी, पत्नी कौशल्या साय, भाई विनोद साय तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य भी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदान करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.