March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में भी भाजपा को भरपूर जन-आशीर्वाद” – विजय शर्मा

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **** रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में भी जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है। पहले चरण के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों ने कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। 160 जिला पंचायत सीटों में से 108 सीटों पर भाजपा और 17 भाजपा समर्थित निर्दलीय (कुल 125) प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

“प्रदेश में अब पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा का झंडा”

मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नगरीय निकाय चुनावों के बाद अब पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार (केंद्र और राज्य) के साथ अब पंचायत स्तर पर ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी, जिससे विकास कार्यों को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व क्षमता, प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और प्रदेश में सुशासन के कारण जनता लगातार भाजपा के साथ खड़ी है।

“13 महीने में भाजपा सरकार ने किए ऐतिहासिक कार्य”

पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने भाजपा सरकार के 13 महीने के कार्यकाल में हुए बड़े फैसलों का जिक्र करते हुए बताया कि—
18 लाख प्रधानमंत्री आवास की प्रक्रिया शुरू, 6 लाख लोगों को पहली किस्त जारी।
15.50 लाख किसानों को धान बोनस का भुगतान।
70 लाख महिलाओं को ‘महतारी वंदन योजना’ का लाभ।
5.62 लाख भूमिहीन मजदूरों को सालाना ₹10,000 की सहायता।
12 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को ₹5500 प्रति मानक बोरा का भुगतान।

“गांव-गांव तक भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ”

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गांवों के विकास और किसानों की समृद्धि के लिए क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। कांग्रेस सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका योजना से वंचित किया था, जिसे भाजपा सरकार ने फिर से लागू किया। ग्राम पंचायतों को अधिक अधिकार देकर उन्हें वित्तीय रूप से सशक्त बनाया गया है।

“मनरेगा में ऐतिहासिक उपलब्धि, 40 लाख लोगों को मिला रोजगार”

1100 लाख मानव दिवस सृजन के लक्ष्य में से 989 लाख मानव दिवस सृजित।
40 लाख लोगों को रोजगार, जिनमें 50% महिलाएं
मनरेगा श्रमिकों को 15 दिनों के भीतर भुगतान, अब तक ₹2147 करोड़ जारी।

“छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत”

18 लाख गरीब परिवारों को पक्के मकान देने का लक्ष्य।
छत्तीसगढ़ को 17 राज्यों में सबसे अधिक 8.46 लाख आवास स्वीकृत।
नक्सल पीड़ितों के लिए 15,000 विशेष आवास।
24,542 आवास विशेष पिछड़ी जनजाति के लिए।
‘मुख्यमंत्री आवास योजना’ के तहत 38,595 आवास स्वीकृत।

“सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही भाजपा सरकार”

विजय शर्मा ने कहा कि सरकार ने अब छूटे हुए पात्र परिवारों के लिए नए सर्वे की अनुमति दी है, जिससे निम्न मध्यमवर्गीय परिवार भी योजना का लाभ ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि “भाजपा सरकार सब वर्गों का ध्यान रखकर, सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के सिद्धांत पर आगे बढ़ रही है, जिससे जनता का विश्वास लगातार भाजपा पर बना हुआ है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.