ग्राम पंचायत तुमान में श्रीमती सुषमा कमलेश कंवर बनी सरपंच, प्रचंड जीत का जश्न करमा नृत्य संग मनाया




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 17 फरवरी को हुए मतदान में ग्राम पंचायत तुमान में सरपंच पद पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। गिलास चुनाव चिन्ह से मैदान में उतरी श्रीमती सुषमा कमलेश कंवर ने प्रचंड मतों से जीत दर्ज कर सरपंच पद हासिल किया।
जीत के बाद श्रीमती सुषमा कमलेश कंवर ने पूरे ग्राम का भ्रमण कर ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने करमा नृत्य के साथ जश्न मनाया और ग्रामीणों को मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उनका उद्देश्य गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचाना है।
उनकी जीत से ग्रामवासियों में उत्साह है, और सभी ने उनसे विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की उम्मीद जताई है।







