प्रमिला सुराना दूसरी बार बनी हारम पंचायत की सरपंच, जनता का जताया आभार
1 min read


त्रिनेत्र टाइम्स, राहुल दंतेवाड़ा, गीदम – भाजपा नेत्री प्रमिला सुराना ने हारम पंचायत में लगातार दूसरी बार सरपंच पद पर शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने 501 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 268 मतों से पराजित किया।
प्रमिला सुराना ने अपनी ऐतिहासिक जीत के लिए क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का लगातार दूसरी बार मिला समर्थन उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने आश्वस्त किया कि हारम पंचायत का सर्वांगीण विकास, शासकीय योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।








