August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा की विजय रैली आज: सीतामणी से टीपी नगर चौक तक जन आभार यात्रा

1 min read

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।**** कोरबा नगर निगम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में आज, सोमवार को दोपहर 3 बजे से जन आभार रैली आयोजित की जाएगी। यह भव्य रैली सीतामणी से प्रारंभ होकर टीपी नगर चौक तक निकलेगी, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता, नवनिर्वाचित महापौर, पार्षदगण, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक शामिल होंगे।

रैली में शामिल होने वाले प्रमुख नेता:

  • वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री – श्री लखनलाल देवांगन
  • प्रदेश मंत्री – श्री विकास रंजन महतो
  • नवनिर्वाचित महापौर – श्रीमती संजू देवी राजपूत
  • भाजपा जिलाध्यक्ष – श्री मनोज शर्मा
  • पूर्व महापौर – श्री जोगेश लांबा
  • प्रदेश कार्यसमिति सदस्य – श्री अशोक चावलानी
  • वरिष्ठ भाजपा नेता – श्री हितानंद अग्रवाल, श्री प्रफुल्ल तिवारी

जनता का आभार, विकास का संकल्प

रैली का मुख्य उद्देश्य कोरबा की जनता द्वारा भाजपा को दिए गए अपार समर्थन और आशीर्वाद के प्रति आभार व्यक्त करना है। इस अवसर पर पार्टी के नेता जनता को संबोधित करेंगे और आगामी विकास कार्यों की जानकारी देंगे।

भव्य स्वागत और सुरक्षा व्यवस्था

इस रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। कार्यक्रम के दौरान महापौर संजू देवी राजपूत और सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का फूल-मालाओं और पारंपरिक अंदाज में भव्य स्वागत किया जाएगा। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे

भाजपा का संकल्प: कोरबा के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाना

इस ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा ने कोरबा के विकास को नई दिशा और गति देने का संकल्प दोहराया है। पार्टी नेताओं ने जनता को आश्वस्त किया है कि वे कोरबा को स्वच्छ, सुंदर और स्मार्ट सिटी बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.