March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा नगर निगम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत: लखन देवांगन की लोकप्रियता और विकास महतो की रणनीति ने दिलाई सफलता!

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त की। इस जीत में प्रदेश के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन की जनप्रियता, प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो की रणनीतिक दक्षता और जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा के सशक्त संगठनात्मक नेतृत्व ने निर्णायक भूमिका निभाई।

 

भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत की विशाल विजय रैली ने पूरे नगर को जोश से भर दिया। मतगणना स्थल से लेकर शहरभर में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था। हजारों समर्थकों की मौजूदगी में यह रैली ऐतिहासिक बन गई।

लखन लाल देवांगन की जमीनी पकड़, विकास रंजन महतो की कुशल रणनीति और मनोज शर्मा के मजबूत संगठनात्मक प्रबंधन ने भाजपा कोरबा में अप्रत्याशित जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जनता ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर भरोसा जताते हुए पार्टी को शानदार सफलता दिलाई।

इस जीत ने न सिर्फ कोरबा बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की राजनीति में नया अध्याय जोड़ दिया है। कार्यकर्ता इसे जनता की जीत मानकर बड़े उत्साह से जश्न मना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.