March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वार्ड 26 में मतदान के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रहमान पर मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप, FIR दर्ज

  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ पंडित रविशंकर शुक्ल नगर (वार्ड क्रमांक 26) – नगरीय निकाय चुनाव के दौरान निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी अब्दुल रहमान पर मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने के गंभीर आरोप लगे हैं। भाजपा पार्षद प्रत्याशी अजय विश्वकर्मा और अन्य कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद मामला तूल पकड़ लिया और मानिकपुर थाने में FIR दर्ज करवाई गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब्दुल रहमान मतदान केंद्र के अंदर जाकर मतदाताओं को टॉर्च छाप पर वोट देने के लिए दबाव बना रहे थे। इसका विरोध करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनके समर्थकों की कहासुनी हुई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि अब्दुल रहमान और उनके भाई  ने बाहरी लोगों को बुलाकर मतदाताओं को डराने की कोशिश की।

इस घटना में अब्दुल रहमान,  उज्जवल विश्वास, अंचल अग्रवाल उर्फ जीनी,  शुभम कैथवास समेत अन्य लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में धारा 191(2), 296, 351(2), 115(2), 79 और 174 के तहत कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.