वार्ड क्रमांक 32 में चुनावी माहौल गरमाया: पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभा को किया संबोधित




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ । नगर निकाय चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महापौर आदरणीय भैया जोगेश लाम्बा जी ने वार्ड क्रमांक 32 में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की महापौर प्रत्याशी दीदी संजू देवी राजपूत एवं पार्षद प्रत्याशी दीदी चंद्रकली जयसवाल के पक्ष में जनता से समर्थन की अपील की।
सभा में जोगेश लाम्बा ने भाजपा की नीतियों, योजनाओं और विकास कार्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि “भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो नगर के संपूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि वे एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाएं, ताकि नगर में विकास की गति तेज हो सके।
जनता से किया भाजपा को जिताने का आह्वान
सभा में उन्होंने कहा कि “नगर के समग्र विकास के लिए हमें मजबूत नेतृत्व की जरूरत है, और भाजपा की प्रत्याशी दीदी संजू देवी राजपूत एवं दीदी चंद्रकली जयसवाल इसके लिए पूरी तरह सक्षम हैं।” उन्होंने जनता से भाजपा को समर्थन देने और मतदान के दिन अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।
भाजपा प्रत्याशियों ने रखा अपना विजन
सभा में मौजूद महापौर प्रत्याशी दीदी संजू देवी राजपूत ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है, तो वे नगर के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेंगी। वहीं, पार्षद प्रत्याशी दीदी चंद्रकली जयसवाल ने भी वार्ड के विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।
सभा में भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस चुनावी जनसभा के बाद वार्ड क्रमांक 32 में भाजपा को लेकर उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।


