August 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा प्रत्याशी अजय विश्वकर्मा के खिलाफ दुष्प्रचार, जनता को मुद्दों से भटका रहे विरोधी

1 min read

 

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  वार्ड 26 रविशंकर शुक्ल नगर से भाजपा पार्षद प्रत्याशी अजय विश्वकर्मा के खिलाफ विरोधियों द्वारा बेवजह अफवाहें फैलाकर दुष्प्रचार किया जा रहा है।  द्वारा लगातार अपने निजी पोर्टल के माध्यम से झूठी बातें फैलाई जा रही हैं—कभी उन्हें बाहरी बताया जा रहा है, तो कभी कांग्रेस से सांठगांठ के आरोप लगाए जा रहे हैं।

जबकि सच्चाई यह है कि अजय विश्वकर्मा पिछले 4 वर्षों से वार्ड की दुर्गा पूजा समिति के उपाध्यक्ष हैं और मंगल प्रभात फेरी के आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाते आए हैं। इन दोनों समितियों में भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य दलों के लोग भी शामिल हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि धार्मिक और सामाजिक कार्यों में राजनीति से ऊपर उठकर सहभागिता होती है।

विकास की राजनीति पर जोर देते हुए अजय विश्वकर्मा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड की नालियों, सड़कों, पुल-पुलियों का निर्माण कराना, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लोगों को आवास दिलाना और शासकीय योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना है। लेकिन विरोधी झूठी अफवाहें और फर्जी ऑडियो वायरल कर जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि इस ऑडियो की सघन जांच होनी चाहिए ताकि सच सामने आ सके।

अजय विश्वकर्मा ने कहा कि जहां एक ओर विरोधी धनबल के सहारे चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं भाजपा प्रत्याशी जनबल के आधार पर मैदान में हैं। उन्होंने जनता से अफवाहों में न आने और विकास के लिए भाजपा को समर्थन देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.