March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महिला लाभार्थी संपर्क अभियान में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन की अपील

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा नगर पालिक निगम चुनाव के अंतर्गत 08 फरवरी को आयोजित महिला लाभार्थी संपर्क अभियान में लाभार्थी बहनों का स्नेहपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद प्रत्याशी श्री ईश्वर पटेल के समर्थन में मतदान की अपील की गई।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेत्री श्रीमती ज्योति वर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी वैशाली रत्नपारखी, सहप्रभारी प्रीति स्वर्णकार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शीतल विश्वकर्मा, दीपा राठौर सहित बड़ी संख्या में बहनें उपस्थित रहीं। इस अभियान का उद्देश्य महिला मतदाताओं को भाजपा प्रत्याशियों की नीतियों और योजनाओं से अवगत कराना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.