March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा नगर निगम चुनाव: महिला लाभार्थी संपर्क अभियान में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जुटीं बहनें

 

त्रिनेत्र टाइम्स    कोरबा, 07 फरवरी – कोरबा नगर पालिक निगम चुनाव के तहत महिला लाभार्थी संपर्क अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं वार्ड क्रमांक 61 की पार्षद प्रत्याशी श्रीमती भानुमति जायसवाल के समर्थन में वोट की अपील की गई।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में लाभार्थी बहनों ने भाग लिया, जिनका स्नेहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में अपने विचार साझा किए और चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड प्रत्याशी श्रीमती भानुमति जायसवाल, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती ज्योति वर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी वैशाली रत्नपारखी, सहप्रभारी प्रीति स्वर्णकार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवकी साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा महिला कार्यकर्ता एवं लाभार्थी बहनें उपस्थित रहीं।

महिला शक्ति के इस उत्साहपूर्ण समर्थन से चुनावी माहौल और अधिक सक्रिय हो गया है, जिससे भाजपा प्रत्याशियों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.