वार्ड 47 में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, डोर-टू-डोर प्रचार जारी




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोरबा नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र वार्ड 47 में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बालको क्षेत्र में घर-घर जाकर जनता से संपर्क किया और आगामी चुनाव में कमल के निशान पर मतदान करने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों, जनहितैषी नीतियों और स्थानीय विकास कार्यों की जानकारी दी और जनता से भाजपा को समर्थन देने का अनुरोध किया। क्षेत्रवासियों ने भाजपा प्रत्याशियों के प्रति उत्साह और समर्थन व्यक्त किया, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि वार्ड 47 में भाजपा की मजबूत पकड़ बनी हुई है।
“हर घर भाजपा, हर द्वार भाजपा – कोरबा में फिर से कमल खिलेगा!”
🚩 भाजपा को विजयी बनाएं, कोरबा के विकास में भागीदार बनें! 🚩


