भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान तेज




शिवाजी नगर और जिला अस्पताल कॉलोनी में महापौर एवं पार्षद प्रत्याशियों के लिए जनसंपर्क
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा नगर पालिक निगम चुनाव में भाजपा ने जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा महापौर प्रत्याशी दीदी संजू देवी राजपूत जी के समर्थन में शिवाजी नगर और जिला अस्पताल कॉलोनी में डोर-टू-डोर प्रचार अभियान चलाया गया।

इस दौरान भाजपा पार्षद प्रत्याशी श्री संतोष राय जी (शिवाजी नगर) एवं श्री अजय गोंड जी (जिला अस्पताल कॉलोनी) के लिए घर-घर जाकर वोट की अपील की गई। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की विकास योजनाओं, सुशासन एवं नगर के उज्ज्वल भविष्य को लेकर जनता को जागरूक किया और आगामी चुनाव में कमल के निशान पर मतदान करने का आग्रह किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता ने जोश और उत्साह के साथ इस अभियान में भाग लिया, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि कोरबा की जनता भाजपा के विकासवादी एजेंडे का समर्थन कर रही है।
“हर घर भाजपा, हर द्वार भाजपा – कोरबा में कमल खिलाना है!”
🚩 भाजपा को विजयी बनाएं – शहर के विकास में भागीदार बनें! 🚩


