भाजपा युवा मोर्चा ने जिम में युवाओं से किया संवाद, डोर-टू-डोर संपर्क कर मांगा समर्थन
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****कोरबा। नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में नगर निगम कोरबा के पंडित रविशंकर शुक्ल नगर स्थित जिम में युवाओं से संवाद कर भाजपा महापौर प्रत्याशी दीदी संजू देवी राजपूत, स्थानीय पार्षद प्रत्याशी अजय विश्वकर्मा और वार्ड 23 बुधवारी 1 के पार्षद प्रत्याशी गुलजार सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिम में उपस्थित युवाओं को भाजपा की नीतियों, विकास योजनाओं और सुशासन के संकल्प के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे 11 फरवरी को भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाकर कोरबा नगर के विकास में योगदान दें।
इसके बाद युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने वार्ड 23 बुधवारी 1 में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया और मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त जोश देखने को मिला।
युवा मोर्चा के नेताओं ने कहा कि भाजपा ही कोरबा के संपूर्ण विकास की गारंटी है और इस बार जनता भाजपा को नगर निगम में मजबूत नेतृत्व सौंपने के लिए पूरी तरह तैयार है।







