बालको अंबेडकर मैदान में भाजपा युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, महापौर व पार्षद प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है। इसी क्रम में नगर पालिक निगम कोरबा के बालको स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर मैदान में एक महत्वपूर्ण जनसभा आयोजित की गई।
सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं और युवा मोर्चा के सदस्यों ने भाजपा महापौर प्रत्याशी दीदी संजू देवी राजपूत और स्थानीय पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से संवाद किया। उन्होंने मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया और नगर निगम में भाजपा की जीत को कोरबा के विकास के लिए आवश्यक बताया।
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा की नीतियां कोरबा को एक आधुनिक और विकसित शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे 11 फरवरी को होने वाले मतदान में भाजपा को विजयी बनाकर नगर निगम में सुशासन और विकास की नींव मजबूत करें।
इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की उत्साही भागीदारी देखने को मिली, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।



