May 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कांग्रेस के पूर्व सभापति सोनी हुए उद्योग मंत्री के विकास कार्यों के मुरीद

भरे मंच से लखन लाल देवांगन की तारीफों के बांधे पुल, भाजपा शासनकाल में विकास नहीं होने के कांग्रेस के झूठे आरोपों की खुली पोल

 त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा।****/ नगर निगम कोरबा के चुनाव में कांग्रेस के झूठे आरोपों की अब पोल खुद कांग्रेसी ही खोलने लगे हैं। हाल ही में कांग्रेस के पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने भाजपा शासन काल और कोरबा के विधायक, वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन पर आरोप लगाया था कि कोरबा में विकास कार्य ठप्प पड़े हैं।

 

लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने कांग्रेस के इन दावों की पोल खोल दी है। इस वीडियो में नगर निगम कोरबा के निर्वतमान सभापति, जिला कांग्रेस कमेटी शहर के पूर्व अध्यक्ष और जयसिंह अग्रवाल के करीबी नेता श्याम सुंदर सोनी, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

क्या है वायरल वीडियो में?

यह वीडियो अक्टूबर में कोरबा निगम के इमलीडुग्गू वार्ड में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम का है, जहां मंत्री लखन लाल देवांगन ने करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों की आधारशिला रखी थी।

वीडियो में श्याम सुंदर सोनी कहते नजर आ रहे हैं कि—
➡️ “लखन लाल देवांगन ने विधानसभा चुनाव से पहले जो वादे किए थे, वे तेजी से पूरे हो रहे हैं। यह हम सभी के लिए खुशी की बात है।”
➡️ “हम सबका सौभाग्य है कि लखन भैया डीएमएफ फंड और अधोसंरचना मद से पैसा लाकर विकास कार्य करवा रहे हैं।”
➡️ “चाहे वार्ड कांग्रेस का हो या भाजपा का, लखन भैया के मन में कोई भेदभाव नहीं है। वे सभी वार्डों में समान रूप से कार्य करा रहे हैं।”
➡️ “हम चाहते हैं कि लखन भैया और ऊंचे शिखर तक पहुंचे, हम उन्हें और बड़े पद पर देखें।”

कांग्रेस के झूठे दावों की खुली पोल

इस वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा शासनकाल में विकास नहीं होने के कांग्रेस के झूठे आरोपों की पोल खुद कांग्रेसियों ने ही खोल दी है। जहां एक तरफ कांग्रेस के बड़े नेता विकास कार्यों पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं कांग्रेस के ही पूर्व सभापति सार्वजनिक रूप से उद्योग मंत्री के कार्यों की सराहना कर रहे हैं

इस वीडियो ने यह साबित कर दिया कि लखन लाल देवांगन कोरबा के समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं, और जनता को उनके कार्यों पर पूरा भरोसा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.