March 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा नगर निगम चुनाव: वार्ड 42 बालको नगर में “चाय पर चर्चा” के बाद भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज

सेक्टर 3 में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार-प्रसार अभियान

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****कोरबा नगर निगम चुनाव के मद्देनजर वार्ड क्रमांक 42, बालको नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुबह-सुबह “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और भाजपा पदाधिकारियों ने भाग लिया और नगर निगम चुनाव में भाजपा की रणनीतियों और विकास योजनाओं पर चर्चा की।

इसके बाद कार्यकर्ताओं और भाजपा समर्थकों ने सेक्टर 3 में व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया, जहां डोर-टू-डोर जनसंपर्क के जरिए मतदाताओं को भाजपा के समर्थन में मतदान करने की अपील की गई। कार्यकर्ताओं ने भाजपा की विकास नीति को जनता के सामने रखा और बताया कि भाजपा कोरबा के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है

चाय पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भाजपा प्रत्याशियों को अपना समर्थन देने का भरोसा दिया और आगामी 11 फरवरी को होने वाले मतदान में भाजपा को जिताने का संकल्प लिया। प्रचार अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश और जनता का सकारात्मक रुख भाजपा की जीत की संभावना को और मजबूत करता दिखा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.