August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा नगर निगम चुनाव: भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में युवाओं से संवाद

1 min read

युवा मोर्चा ने जिम में युवाओं से मुलाकात कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत, वार्ड 23 बुधवारी 1 के पार्षद प्रत्याशी गुलजार सिंह, और स्थानीय पार्षद प्रत्याशी अजय विश्वकर्मा के समर्थन में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में नगर निगम कोरबा के पंडित रविशंकर शुक्ल नगर स्थित जिम में युवाओं से संवाद स्थापित कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा गया।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिम में उपस्थित युवाओं को भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी और उनसे आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने की अपील की। इसके साथ ही, वार्ड 23 बुधवारी 1 में डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

इस अभियान के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं और भाजपा समर्थकों का उत्साह देखने लायक था। उन्होंने कहा कि भाजपा ही कोरबा के विकास की सही दिशा तय कर सकती है, और इस बार जनता भाजपा को नगर निगम में मजबूत नेतृत्व देने का मन बना चुकी है।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोर देकर कहा कि 11 फरवरी को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक मतदाताओं को भाजपा के समर्थन में मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे कोरबा में भाजपा की जीत सुनिश्चित हो सके।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.