March 10, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में सीएम विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर प्रहार, निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा

 त्रिनेत्र टाईम्स  कोरबा *****/ नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कोरबा जिले में आयोजित सभा के दौरान उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र को भाजपा की नकल करार दिया और दावा किया कि आगामी निकाय और पंचायत चुनावों में भी भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी।

 

भव्य स्वागत और कार्यकर्ताओं में जोश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर एसईसीएल स्थित हेलीपैड पर उतरा, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो, महापुर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत , पूर्व सांसद बिलासपुर लखन लाल साहू, संभागीय प्रभारी रजनीश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, जोगेश लांबा, संतोष देवांगन, अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सीएम के आगमन से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

 

कांग्रेस पर साधा निशाना

हेलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम साय ने कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर कहा कि उन्हें इसकी कोई विशेष जानकारी नहीं है, लेकिन कांग्रेस ने भाजपा के “अटल विश्वास पत्र” को ही कॉपी-पेस्ट कर लिया है। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी जनता का विश्वास पूरी तरह से खो चुकी है और विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब निकाय और पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ेगी।

 

भाजपा की जीत का दावा

सीएम साय ने कहा कि हाल ही में हुए विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाजपा को अपार जनसमर्थन मिला है। जनता भाजपा की नीति और विकास कार्यों पर भरोसा कर रही है। इसी तरह नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी भाजपा की भारी जीत तय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ चुनाव प्रचार में जुटने का आह्वान किया।

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का बढ़ता प्रभाव

सीएम के दौरे के बाद कोरबा जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है। भाजपा की महापौर प्रत्याशी और वार्ड पार्षदों के समर्थन में उन्होंने जनता से वोट देने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार प्रदेश में विकास और सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले चुनावों में जनता भाजपा को ही अपना समर्थन देगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.