जनता का अपार समर्थन! भाजपा प्रत्याशी लुकेश्वरी भारद्वाज और संजू देवी राजपूत के पक्ष में उमड़ा जनसैलाब
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पार्षद प्रत्याशी श्रीमती लुकेश्वरी भारद्वाज और महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। क्षेत्र के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में भाजपा प्रत्याशियों का जोरदार स्वागत किया जा रहा है।
जनता का उत्साह और समर्थन यह संकेत दे रहा है कि भाजपा के “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प को फिर से जनमत का आशीर्वाद मिलेगा। प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जोश देखने लायक है।
भाजपा के समर्थन में जनता ने “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद! कमल का फूल जिंदाबाद!” के नारे लगाए और पार्टी की नीतियों पर विश्वास जताया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार नगर निकाय चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलने की संभावना है।