August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वार्ड नं. 53 में भाजपा प्रत्याशियों का डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान

1 min read

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा   महापौर प्रत्याशी दीदी संजू देवी राजपूत और वार्ड पार्षद प्रत्याशी समत कुंवर ने मांगा जनता का समर्थन

वार्ड नंबर 53 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महापौर प्रत्याशी दीदी संजू देवी राजपूत और पार्षद प्रत्याशी समत कुंवर ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं से मुलाकात कर भाजपा की विकास योजनाओं की जानकारी दी और समर्थन की अपील की।

जनता से लिया फीडबैक, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशियों ने वार्ड के विभिन्न इलाकों का दौरा किया और स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को सुना। मुख्य रूप से सड़क, जल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रत्याशियों ने आश्वासन दिया कि यदि जनता का समर्थन मिलता है, तो इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं का जुटा समर्थन

इस अभियान में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय समर्थक भी शामिल हुए, जिन्होंने वार्ड 53 में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए लोगों से संपर्क किया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि भाजपा की सरकार ने हमेशा जनता के हित में काम किया है और आने वाले समय में भी विकास की यह प्रक्रिया जारी रहेगी।

जनता से की अपील

महापौर प्रत्याशी दीदी संजू देवी राजपूत और वार्ड पार्षद प्रत्याशी समत कुंवर ने मतदाताओं से अपील की कि वे भाजपा को समर्थन दें, जिससे वार्ड का समुचित विकास हो सके और नागरिकों की परेशानियों का समाधान हो।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.