August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा निगम चुनाव: महिला लाभार्थी संपर्क अभियान में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जुटीं बहनें

1 min read

 

 

 त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा ****/ कोरबा नगर पालिक निगम चुनाव के तहत 4 फरवरी को महिला लाभार्थी संपर्क अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लाभार्थी बहनों ने भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं वार्ड क्रमांक 26 के पार्षद प्रत्याशी श्री अजय विश्वकर्मा के समर्थन में जोरदार अपील की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बहनों का स्नेह एवं सम्मान के साथ स्वागत-अभिनंदन किया गया। भाजपा नेताओं ने महिलाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व महापौर भैया श्री जोगेश लांबा, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती ज्योति वर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी वैशाली रत्नपारखी, सहप्रभारी प्रीति स्वर्णकार, वार्ड प्रभारी संदीप सिंह, महिला मोर्चा की सुनीता दास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था, और सभी ने भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.